सपा की मजबूती के लिये सदस्यता अभियान आवश्यक- सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती| संगठन की मजबूती के लिये समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान निरन्तर जारी है। शुक्रवार को पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर बाजार में सदस्यता प्रभारी श्याम नारायण शुक्ल, कक्कू शुक्ल, सह प्रभारी राम कृपाल यादव, राजेन्द्र चौरसिया, मनोज कुमार, सुशील यादव और बहादुरपुर विकास खण्ड कुसौरा में प्रभारी निसार अहमद, सह प्रभारी समीम अहमद उर्फ संभू, नन्दू प्रजापति द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को सदस्यता दिलाया।
सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिये यह आवश्यक है कि लोगों को तेजी के साथ सदस्य बनाया जाय। सदस्यता ही वह ताकत है जिससे समस्याओं का हल निकलेगा। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिकतम संख्या में लोगों को सपा से जोड़ने का काम करेें। लोकतंत्र में सदस्यता ही पार्टी के मजबूती का मूल आधार है। कहा कि सदस्यता शिविर का संचालन स्थान-स्थान पर किये जांय और लोगों को सदस्य बनाने के साथ ही उन्हें पार्टी की रीति, नीति, कार्यक्रम, योजनाओं की भी जानकारी दी जाय। सदस्यता शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।