बस्ती 11सितम्बर।महिला पतंजलि योग समिति बस्ती की विशेष बैठक आर्य समाज नई बाजार बस्ती में पतंजलि योग पीठ की साध्वी पवित्रा व देवपुण्या के सानिध्य में व शशि आर्य राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ साध्वी पवित्रा व देवपुण्या द्वारा वैदिक यज्ञ से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यज्ञ योग व संध्योपासना से तन-मन व धन की शुध्दि हो सकती हैं। शरीर की शुद्धि के लिए योग प्राणायाम आत्मा की शुद्धि के लिए निष्काम सेवा व धन की शुध्दि दान से होती है।
महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी शशि आर्य ने बताया कि 9अक्टूबर 2022 को प्रयागराज में महिला पतंजलि योगपीठ की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया के सानिध्य में पूर्वी उत्तर प्रदेश का महिला संस्कार सम्मेलन होगा जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगभग पाँच हजार महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
संगीता यादव जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने बताया कि जिले में अब तक बनी योग शिक्षिकाओं से सम्पर्क कर उन्हें अपनी बन्द योग कक्षाओं को पुनः चालू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बस्ती से बहनों का एक बड़ा समूह प्रयागराज में सम्मिलित होगा। कार्यक्रम में
कैलाशी ई0 राजेश श्रीवास्तव आजीवन सदस्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार व ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कहा कि मातृशक्ति देश को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकती है।इसलिए यह महासम्मेलन और अधिक महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम में राजरतन सेन सिंह राज्य कार्यकारिणी सदस्य भारत स्वाभिमान बस्ती मण्डल, अरुण कुमार राज्य कार्यकारिणी सदस्य आजमगढ़ मंडल, चंद्रप्रकाश चौधरी जी सुभाष चन्द्र आर्य, संतोष कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, कामना पाण्डेय, अजीवन सदस्य सरोज त्रिपाठी, प्रियंका, संगीता श्रीवास्तव, नन्दिनी, आयुषी, अनीशा मिश्रा, वंदना, शीला मौर्य, राधा देवी, गणेश आर्य, महिमा , श्लोक, नितेश कुमार रोहित कुमार आर्य वैष्णवी कार्तिकेय महिमा निषाद, रामरती, तेजेश्वर मोदनवाल अंशिका मद्धेशिया श्रेया रावत विश्वनाथ आर्य उपेंद्र शर्मा विकास बरनवाल आदित्य साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।