उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि करीब चार माह पूर्व की घटना बताई गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
कलवारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि वह मुंबई में रहकर काम करता है। गांव पर उसकी पत्नी रहती है।
आरोप है कि 14 मई 2022 को जब वह मुंबई गया हुआ था। तभी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला साबिर अली घर में घुस गया और उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मुंबई से लौटने के बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ कलवारी के निर्देश पर आरोपी साबिर के खिलाफ आईपीसी 376, 452 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।