![]() |
File image |
उत्तर प्रदेश में बस्ती जनपद के सदर थानाक्षेत्र के कटरा पानी टंकी के पास सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर की घटना में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
जिले में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि वह 10 सितंबर को शहर में कुछ खरीदारी करने आई थी। दोपहर करीब दो बजे वह कोतवाली क्षेत्र के कटरा पानी की टंकी के पास खड़ी होकर दुबौला चौराहे की तरफ जाने वाले ऑटो आने का इंतजार करने लगी।
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने खुद को एक गांव का सेक्रेट्री बताते हुए बातचीत शुरू की। फिर उस व्यक्ति ने अपने पास रखी बोतल निकालकर उसे पानी पीने के लिए दिया। महिला का कहना है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।अगले दिन 11 सितंबर को वह महिला को कप्तानगंज मंदिर के पास ले जाकर छोड़ दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबर: बस्ती: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार