विज्ञान का हमारे जीवन पर बहुत महत्व होता है, य यूं कहिए हम विज्ञान से घिरे हुए है। ऐसा ही एक रोचक वैज्ञानिक तथ्य कुएं के शेप से जुड़ा हुआ है। आपने हमेशा कुएं को गोल शेप में ही देखा होगा, तो आइए जानते है कुआं गोल होने का वैज्ञानिक कारण।
कुआं का आकार गोल क्यों?
कुएं के गोल आकार की वजह पानी का प्रेशर है। जान लीजिए कि जब पानी को जब किसी भी जगह स्टोर करके रखा जाता है वो वह होने को वजह से अपना आकार जगह के हिसाब से ढाल लेता है। मान लीजिए आपने पानी को किसी बर्तन में रखा है, तो बर्तन के अंदर पानी दीवारों पर प्रेशर डालेगा। तो यदि बर्तन चकोर होगा तो पानी उसके कोने पर सबसे ज्यादा प्रेशर डालेगा। यदि बर्तन गोल होगा तो प्रेशर का दबाव हर जगह बराबर होगा।
तो यदि कुआं चाकोर या त्रिकोण होगा तो पानी का प्रेशर कोने की दीवार पर सबसे ज्यादा पड़ेगा, इस वजह से कुआं क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसलिए कुआं गोल बनाया जाता है ताकि पानी का प्रेशर कुएं की दीवार पर हर जगह समान हो। जिस वजह से कुएं को नुकसान न पहुंचे।
हो सकता है आपने चौकोर कुएं भी देखें होंगे लेकिन वो ज्यादा मजबूत नहीं होते हैं। कुआं गोल होने की एक वजह यह भी है कि कुएं की मिट्टी ज्यादा दिन तक नहीं धंसती है क्योंकि गोल कुएं की दीवार पर हर तरफ समान प्रेशर होता है।
घर के ज्यादातर सामान भी होते हैं गोल आकर के
यदि आपने गौर किया होगा तो आप देखेंगे कि घर के पानी वाले बर्तन भी ज्यादातर गोल ही होते हैं। बाल्टी, थाली, गिलास, कटोरी जैसे अन्य चीजें गोल के आकार में होती है।