बेहतरीन कार्य कर प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुई महिला पुलिस निरीक्षक भाग्यवती पांडेय
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निशु वेलफेयर फाउंडेशन एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित महिला पुलिस सम्मान समारोह लखनऊ में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक लखनऊ आशुतोष टंडन गोपाल एवं महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया के द्वारा सम्मानित किया गया।
जिसमें प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद बस्ती भाग्यवती पांडेय को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि! जनपद बस्ती में फांसी लगाने वाली महिला की जान बचाने पर उक्त सम्मान दिया गया। महिला थाना अध्यक्ष भगवती पांडे ने बताया कि हम और हमारे महिला टीम के द्वारा और भी बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम लोग निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते हैं। और आगे करते भी रहेंगे महिला थानाध्यक्ष भगवती पांडे में बताया की महिलाओं की समस्याओं को उक्त निदान हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर महिला सिपाहियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। भाग्यवती पांडेय के इस उत्कृष्ट कार्य की अधिकारियों ने सराहना भी किया।