●पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
●लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र की बताई गई घटना, जांच में जुटी पुलिस
बाथरूम में नहाते समय बुआ ने बनाया वीडियो'
दरअसल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया है कि मेरा पति मुंबई में नौकरी करता है। पति के मुंबई रहने के दौरान वह अपने मायके,जो कि लखनऊ में स्थित है,वहां गई तो बाथरूम में नहाते समय महिला की बुआ ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला।
दरअसल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया है कि मेरा पति मुंबई में नौकरी करता है। पति के मुंबई रहने के दौरान वह अपने मायके,जो कि लखनऊ में स्थित है,वहां गई तो बाथरूम में नहाते समय महिला की बुआ ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला।
इस अश्लील वीडियो को उसकी बुआ ने अपने भाई को दे दी, जिसके सहारे महिला के बड़े पिता ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ यौन शोषण किया।इतना ही नहीं इस वीडियो को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल कर बारी-बारी से उसके भाइयों समेत 9 लोगों ने रेप किया,सबसे बड़ी बात यह है कि इन दुष्कर्म आरोपियों में एक विदेशी भी शामिल है।
महिला को हुई जानकारी फिर दर्ज हुआ मुकदमा
हद तो तब हो गई जब महिला के साथ हुए इस घिनौने कार्य का इन लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर अपलोड भी कर डाला, जिसके बाद महिला के साथ इन व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी जानकारी जब महिला को हुई,तो वह किसी तरह अपने ससुराल पहुंची और ससुराल वालों से अपनी आपबीती सुनाई।
अपनी पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी जैसे ही पति को हुई, वह मुंबई से फौरन बस्ती आ गया और उसकी पत्नी ने उससे रो-रोकर मायके में हुई हैवानियत को सिलसिलेवार ढंग से बताया।जिसके बाद उसके पति ने थाने में तहरीर दिया।फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल, एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।