पिता को डूबता देख विवाहिता पुत्री अमलावती देवी ने अपने जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगी। दूसरी पुत्री कलावती देवी ने गांव में जाकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। लोगों ने एंबुलेंस भी बुला लिया, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। खामपार के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मृतका अमलावती की शादी गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के महादेव गांव में हुई थी। अमलावती के 12 वर्षीया पुत्री धन्नू व 10 वर्षीय पुत्र अनिकेत हैं। अमलावती की मृत्यु से दोनों बच्चे बेसहारा हो गए। उन मासूमों को देखकर हर कोई नियति को कोस रहा था।
मृतका के पति बृजकिशोर विदेश में नौकरी करते हैं। इस हादसे से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों बच्चे की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह देख मौजूद लोगों का कलेजा दहल जा रहा था।