महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. शुरुआत में बताया जा रहा था कि हादसे में 10 लोग जख्मी हुए हैं. अब इनमें से 5 लोगों की मौत की खबर है.
मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक सड़क (Bandra Worli Sea Link Accident) हादसा हुआ है। यहां चार कार और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुआ है। धायलों में 8 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसा इतना भयानक था कि पांचों गाडियों के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाली घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसके बाद घायलों को लेने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इससे पहले की एम्बुलेंस घायलों को लेकर जाती 3 और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद सी लिंक पर कोहराम मच गई।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया. पीएम मोदी ने कहा, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे.