86 में 56 एसडीएम एक ही जाति से बनाने पर अखिलेश का जवाब, मुख्यमंत्री योगी सूची दें, हवाई बातें न करें

 


लखनऊ: सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सरकार में एक ही जाति से 56 एसडीएम बनाने की बात कर रहे हैं। वो हमें उन अधिकारियों के नाम दें। हवाहवाई बातें न करें। हमने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। सदन में हवा में कोई बात नहीं कहनी चाहिए। अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोप का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को यूपी विधानसभा में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जाति के आधार पर भर्ती का आरोप लगाते हुए कहा था कि सपा सरकार में जाति देखकर नौकरी दी जाती थी।

अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और गनर की हत्या को लेकर कहा कि प्रयागराज की घटना फिल्मी तरीके से हुई। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दौड़ाकर गोली मारी जा रही है। सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई। अस्पताल में समय से इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर पूरी तरह से फेल है। पुलिस और इंटेलीजेंस क्या कर रहा था। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस क्या यही है। उन्होंने कहा कि यूपी में टेंपरेरी डीजीपी है। इलाहाबाद और कानपुर की घटना दुखद. है। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।


अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। कानपुर देहात में मां-बेटी जल गई। प्रशासन देखता रहा। सरकार ने न्याय नहीं किया। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस केस को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है मुख्यमंत्री योगी उस पर चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को कोई जानकारी नहीं है। जो बातें खत्म हो चुकी हैं। उस पर चर्चा कर रहे हैं।

हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं, कुछ बातों पर आपत्ति

अखिलेश यादव ने कहा कि रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। कुछ चीजों को लेकर आपत्ति है। यह पांच हजार साल पुरानी लड़ाई है। जो गलत है वह गलत है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल है। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में कितने बेरोजगार हैं।

माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे...CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा प्रयागराज की घटना पर सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रहा है. लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नहीं पोषित किया गया? क्या उसे सपा द्वारा सांसद नहीं बनाया गया? उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया. हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. ये लोग पेशेवर माफियाओं के सरपरस्त हैं, क्या ये सच नही है!! जिस माफिया ने ये कृत्य किया है, वो आज प्रदेश से भगोड़ा है. वो माफिया इन्हीं की पार्टी से एमपी-एमएलए बना.. माफिया कोई भी हो, उनको मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी.

theviralnews.info

Check out latest viral news buzzing on all over internet from across the world. You can read viral stories on theviralnews.info which may give you thrills, information and knowledge.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form