पटना के मनेर में ईंट भट्ठे की दीवार भरभरा गिर गई। इसमें काम करने 8 मजदूर दब गए। आननफानन में सभी घायलों को भट्ठा से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इनमें से 4 महिला की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गंभीर है।मृत महिलाओं की पहचान गया निवासी शिला देवी, झारखंड के गुमला निवासी धुरनी देवी, सुगंधी देवी और सिताबी देवी के रूप में हुई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि 4 मजदूरों के इलाज के दौरान मरने की सूचना मिल रही है। मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दरवेशपुर गांव के सोन सुरक्षा बांध के अंदर स्थित लक्की ईंट भट्टा पर सोमवार की सुबह मजदूर ईंट भट्टे के डग चूल्हे के अंदर से ईटों का निकालने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान की डग की दीवार की जिसकी चौड़ाई लगभग 50 इंच मोटी है भरभरा कर मजदूरों के ऊपर ही गिर गई आनन-फानन में आसपास के लोगों व भठ्ठा मालिक द्वारा सभी को निकालकर अनुमंडल अस्पताल दानापुर ले जाया गया, जहां 4 लोगों की मौत की मौत की पुष्टि की गई।