Arif Saras Friendship: क्या आरिफ और सारस फिर से मिल गए हैं? जानिए सच क्या है?



सारस और आरिफ की दोस्ती के बारे में पूरी दुनिया जान चुकी है। दोनों की दोस्ती ने ऐसा किस्सा लिख ​​दिया कि अब हर कोई इनके बारे में बात कर रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी इनकी दोस्ती के चर्चे रहे। इनकी दोस्ती कुछ ही महीनों तक ही चली। वन विभाग ने आरिफ के पास से सारस को ले लिया था। इन सबके बीच एक खबर सामने आई कि सारस फिर से आरिफ के पास चला गया है। यह दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि सारस और आरिफ फिर से एक हो गए हैं। क्या वाकई सारस आरिफ के पास चला गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

More Read:Arun Lal Bulbul Saha Viral Marriage: 66 की उम्र में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल करेंगे दूसरी शादी, 28 साल छोटी बुलबुल बनेंगी दुल्हन

अब जानते हैं कि युवक की दोस्ती सारस कैसे हुई? अगस्त 2022 में आरिफ खान को खेतों में ये सारस मिला था। सारस पूरी तरह से घायल था। आरिफ ने सारस की इलाज कराई इसके बाद से सारस घर में ही रहने लगा। घरवालों को लगा कि वह ठीक होकर उड़ जाएगा लेकिन सारस ने आरिफ को छोड़ने का नाम नहीं लिया। दोनों के बीच पक्की दोस्ती हो गई। ऐसा हो गया था कि आरिफ जहां भी जाते सारस उनके पीछे लग जाता था। वह भी बाइक पर पीछा करने लगता था। दोनों की दोस्ती ने अलग ही कहानी रची थी लेकिन वन विभाग की टीम दोनों की दोस्ती के बीच आ गई। अब आरिफ से सारस दूर चला गया है।

More Read:पक्षी विहार से लापता सारस 12 किमी. दूर मिला; सियासी बयानबाजी के बीच मिल गया सारस , जानिए

सोशल मीडिया और खबरों के दावों पर आरिफ ने खुद ही विराम लगा दिया है। आरिफ ने खुद बताया कि सारस मेरे पास नहीं आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालकर जानकारी दी। आरिफ ने लिखा कि सोशल मीडिया व यूट्यूब चैनल पर फर्जी अफवाह उड़ाई जा रही है कि मेरा यानी आरिफ का सारस मिल गया है, लेकिन यह सब अफवाह है। अभी भी मेरा दोस्त, मेरा सारस वन विभाग की कैद में है। 

More Read:





theviralnews.info

Check out latest viral news buzzing on all over internet from across the world. You can read viral stories on theviralnews.info which may give you thrills, information and knowledge.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form