उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफारी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में सफारी में सवार 3 तीन लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया।
More Read:
More Read: UP: बस्ती राजभवन बनेगा हेरिटेज, राजा भैया का है ससुराल
मंगलवार की शाम करीब 5 बजे राम जानकी मार्ग पर अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफारी कार जैसे ही छावनी थाना क्षेत्र के रानी बगिया के पास पहुंची। तभी अचानक सफारी कार का अगला टायर फट गया। जिससे सफारी चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार सफारी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के लालपुर गांव के शत्रुघन मिश्रा परिवार व रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को टांडा अंबेडकरनगर लड़की की शादी तय करने गए थे। लौटते समय राम जानकी मार्ग पर छावनी थाने के रानीबगिया के पास अचानक कार का पिछला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलटते हुए दाहिने किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में सफारी में सवार 3 तीन लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी की वाइट
More Read:
बस्ती: सरसों के खेत में मिली थी महिला की लाश ; कातिल अभियुक्त 24 घंटे के अन्दर हुआ गिरफ्तार; जानिए
Chitrakoot: इंस्टाग्राम पर लड़के के साथ देखा वीडियो, सनकी पिता ने मां-बेटी को गोली से उड़ाया
शर्मनाक:सहारनपुर में पिता ने दोस्त से करवाया बेटी का बलात्कार, मां ने भी दिया साथ, दोनों गिरफ्तार