Basti News: आर्य समाज द्वारा भारतीय नव वर्ष के अवसर यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

 


Basti News: आर्य समाज द्वारा भारतीय नव वर्ष के अवसर यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

उत्तर प्रदेश/ बस्ती 22मार्च:आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा भारतीय नव वर्ष के अवसर पर चयनित स्थानों पर यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजा बाजार, किसान डिग्री कालेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय, स्वामी दयानंद विद्यालय व सुर्तीहट्टा बस्ती में विद्यार्थियों व आमजनमानस को नव संवत्सर के इतिहास एवं महत्व के बारे में बताया गया। वाराणसी से पधारे आचार्य शैलेन्द्र वैदिक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय काल गणना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कालगणना है। इसी को आदर्श मानकर पूरी दुनिया के लोगों ने अपने कैलेंडर बनाये हैं। 

More Read:मेडिकल इलाज से भी महंगा Karauli Sarkar Baba के झाड़फूंक का उपचार, रेट लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश; करौली बाबा पर FIR, जानें पूरी कहानी

भारतवर्ष के उच्च आदर्शों को अपनाने के लिए पूरा विश्व आज आतुर दिखाई देता है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि चैत्र सुदी प्रतिपदा को सृष्टि का उत्पत्ति काल माना जाता है। इसी दिन से विक्रमी सम्वत भी प्रारम्भ हुआ था। इस दिन भारतवर्ष के नागरिकों द्वारा नव वर्ष का पर्व यज्ञ दान, व्रत और उपवास के साथ मनाया जाता है। आदित्यनारायन गिरि ने कहा कि हमें अपने इष्ट मित्रों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इसे पूर्ण सात्विक रूप से मनाना चाहिए। प्रकृति में चहुँ ओर स्वयं ही नवीनता दिखाई देती है और सुगंधित वातावरण होता है। गरुण ध्वज पाण्डेय, शिवेन्द्र मोहन पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

More Read:Drishti IAS ने नेहा सिंह राठौर के पति के निकाले जाने पर दिया जवाब, जानिए विकास जी ने क्या कहा!!!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितीश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, ममता रानी, आचार्य देवव्रत आर्य, नितीश कुमार, सुभाष चन्द्र आर्य, श्रीकांत गिरि, अरविंद श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, अनीशा मिश्रा, साक्षी, शिवांगी, प्रियंका, प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, जया पाण्डेय, श्रीहरि मिश्रा सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

More Read:

IAS IPS Village: उत्तर प्रदेश का अजूबा गांव जो पैदा करता है IAS, IPS; 75 परिवार, 47 अफसर

बस्ती: सरसों के खेत में मिली थी महिला की लाश ; कातिल अभियुक्त 24 घंटे के अन्दर हुआ गिरफ्तार; जानिए

UP: बस्ती राजभवन बनेगा हेरिटेज, राजा भैया का है ससुराल

Bihar Board Topper 2023:दूध बेचने वाले की बेटी ने बिहार बोर्ड इंटर साइंस में किया टॉप, बनना चाहती है आईएएस

Basti News: तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फटा, 3 की मौत 6 गंभीर

Viral News: अस्पताल में मच्छर से परेशान थी गर्भवती पत्नी, पति ने UP पुलिस से मांगी मदद, जानिए फिर क्या हुआ



theviralnews.info

Check out latest viral news buzzing on all over internet from across the world. You can read viral stories on theviralnews.info which may give you thrills, information and knowledge.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form