उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के नगर पुलिस ने हत्या के आरोप में बांछित चल रहे आरोपी गंगाराम के घर की बुधवार को कुर्की की गई। ये कार्यवाही पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की है।आरोपी गंगाराम के घर से करीब एक लाख रुपये कीमत की अचल संपत्ति कुर्क की। बताया जा रहा है कि वह विदेश पहुंच चुका है। बताया जा रहा है वो दुबई में पहले से रहता था और घटना को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देकर फिर दुबई निकल गया है।
More Read: बस्ती: सरसों के खेत में मिली थी महिला की लाश ; कातिल अभियुक्त 24 घंटे के अन्दर हुआ गिरफ्तार; जानिए
मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2022 को उसी गांव के धर्म कुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया है कि 23 दिसंबर 2022 को पट्टे की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर उसके चाचा शेषनाथ, गंगाराम, राम बेलास, प्रद्युम्न गोलबंद होकर लाठी डंडे से हमारे पिता प्रहलाद यादव को जमकर पीटा था।
जिसमें उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान प्रहलाद यादव की मौत हो गई थी। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था, लेकिन गंगाराम फरार हो गया था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने नोटिस भी भेजा लेकिन फिर भी हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बस्ती के आदेश पर पुलिस ने आरोपी की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया।
More Read:
UP: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी, 30 साल का भट्ठा मजदूर बना हैवान
बस्ती: सरसों के खेत में मिली थी महिला की लाश ; कातिल अभियुक्त 24 घंटे के अन्दर हुआ गिरफ्तार; जानिए