मंडप में हो रही थी फेरों की तैयारी तभी प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, बैरंग लौटी बारात



पटनाः बिहार के जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग में शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। बारात झारखंड के देवघर से आई थी।

शादी के दौरान सात फेरे लेने से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई और दूल्हा समेत बाराती और शराती मुंह देखते रह गए। दूल्हा को बिना शादी ही बेरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं दुल्हन के परिवार वाले की भा काफी फजीहत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कारू यादव की बेटी की शादी 14 मार्च को होनी थी।

घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लड़की वाले बेसब्री से बारात का इंतजार कर रहे थे। देवघर के जसीडीह से दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए थे। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। बारात लगने के बाद दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और फिर शादी की रस्म की तैयारी की जा रही थी।

इसी बीच दुल्हन मुंह धोने का बहाना बनाकर बाहर निकली और बाहर इंतजार कर रहे अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। फिर दोनो फरार हो गए। इस बीच दुल्हन की खोज होने लगी। पूरी जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बाराती और शराती दुल्हन की खोज करने लगे पर उन्हें निराशा हाथ लगी।


हालांकि दुल्हन के परिवार वाले प्रेम प्रसंग के बारे में जानते थे। परिवार के मुताबिक दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। प्रेमी रिश्ते में दूर का भाई लगता है, इसलिए शादी के लिए वे लोग राजी नहीं थे पर प्रेमिका अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अडी थी और अंतत: उसने ऐसी ही किया। दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।दुल्हन के फरार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही बारातियों को हुई हड़कंप मच गया। बाद में दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया और शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई। वहीं घटना के बाद परिजन ने थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुल्हन के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

इस दौरान आचानक लड़की पक्ष के परिजनों को पता चला कि रिश्ते में लगने वाला भाई अरविंद यादव उनकी बेटी को भगाकर अपने साथ ले गया. परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने का प्रयास किया पर वह कहीं नहीं मिली. बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिजनों के बीच विवाद हुआ था. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था लेकिन आपसी समहमति के बाद केस को वापस ले लिया गया. लेकिन शादी के दिन दोनों ऐसे फरार हो जाएंगा. इसका अंदाजा किसी को नहीं था. इस घटना के बाद गांव के लोग तहर-तरह की बातें कर रहे हैं. 

theviralnews.info

Check out latest viral news buzzing on all over internet from across the world. You can read viral stories on theviralnews.info which may give you thrills, information and knowledge.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form