उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के सेमरा गांव में सरसो काटने गई 45 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक अंगुली भी काटकर अलग कर दी गई है। रविवार सुबह खेत की ओर गए बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी। देखते ही देखते घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
More Read: बस्ती में सरसों काटने गई महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव
इसके लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग सहम गए हैं। वहीं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी घटना की जानकारी पाते ही एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ रुधौली और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी जिसमें कातिल अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने किया वारदात का खुलासा
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इलायची देवी पत्नी राम ललित यादव की हत्या उसके सगे पट्टीदार अजय कुमार यादव ने की थी। हत्यारोपी की बहन की शादी में मृतका रोकटोक करती थी, जिस कारण उसके बहन की शादी नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर हुए विवाद में हत्या हुई। आरोपी को भीटा रामसेन गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया, जला हुआ कपड़ा बरामद किया गया है।
18 मार्च को की थी हत्या
पूछताछ में हत्यारोपी ने स्वीकार किया कि 18 मार्च को दिन में करीब 10:30 बजे वह अपने खेत की निगरानी करने गया था, जहां उसकी पट्टीदार इलायची देवी अपने सरसों के खेत में मौजूद थी। उसे देखते ही वह गाली देने और ताना मारने लगी, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मारने के लिए ईंट का टुकड़ा फेंका। इसके बाद क्रोध में आकर उसने उसी ईंट के टुकड़े को उसके सिर पर तेजी से मार दिया। सिर पर ईंट के प्रहार बाद वह गिर गई। इसके बाद उसकी हंसिया छीनकर उसके गले को काट दिया। गला काटने के दौरान खून के छींटे उसके शर्ट और लोवर पर लगे, जिसे उसने पुआल में लपेट कर जला दिया।
More Read:
UP: बस्ती में सरसों काटने गई महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव
अधीक्षक अभिषेक वर्मा से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी 10 लाख की रंगदारी;