पत्नी की हत्या कर टुकड़े खेत में फेंके....सिर, दोनों पैर, एक हाथ बरामद, नोंच रहे थे कुत्ते; बाकी की तलाश जारी
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां शव के कई टुकड़े मिले हैं। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदपुर गांव की है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद गांव पहुंच गए। पुलिस के जवानों और डॉग स्क्वायड की मदद से शव के करीब 6 टुकड़ों को अब तक बरामद किया जा चुका है। शव के बाकी टुकड़ों की तलाश की जा रही है। शव के टुकड़े गांव की ही एक लापता महिला के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी पहचान से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही शव का पता लगाया जा सकेगा।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह शव इसी गांव की नीतीश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का है। संगीता पिछले 13 मार्च से लापता थी। करीब 6 दिन बाद यानी आज ग्रामीण गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े मानव अंग पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और टुकड़ों को इकट्ठा कर ले गई।मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है।
ये भी पढ़ें: पांच शादी करने वाले शराबी पति का पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट, कुल्हाड़ी से हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश; जानिए
साल 2006 में नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव निवासी संगीता देवी की शादी थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस कुमार (12) और प्रियांशु कुमार (10) हैं। फिलहाल संगीता देवी का पति नीतीश कुमार फरार है। वह बिहार शरीफ में मजदूरी का काम किया करता है।
पापा ने कुल्हाड़ी से काटकर की मां की हत्या: मृतक के बच्चे
वहीं लापता महिला के बेटे प्रिंस और प्रियांशु की माने तो उसके पापा ने ही कुल्हाड़ी से काटकर उसकी मां की हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके सामने ही शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरे में बंद कर कहीं ले जा कर फेंक दिया।बच्चों के अनुसार, पिता अक्सर नशे में आकर महिला के साथ मारपीट किया करता था। वो महिला को ससुराल से पैसे लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित भी करता था। घटना के बाद से ही पिता घर नहीं लौटा है। फरार चल रहा है।
ये भी पढ़ें: UP: बस्ती में सरसों काटने गई महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि शव के टुकड़े गांव की महिला के ही लग रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद ली जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
More Read;
UP: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी, 30 साल का भट्ठा मजदूर बना हैवान
UP: बस्ती में सरसों काटने गई महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव