Mathura News: चार बच्चों की मां के प्यार में युवक हुआ दीवाना, थाने में खा लिया जहर; पुलिस के छूटे पसीने



उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां चार बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने खुद की जान ले ली। हुआ कुछ ये कि लिव इन में रहते हुए विवाहिता हाईवे के मायापुरम से लापता हो गई थी, जिसे हाईवे पुलिस हरिद्वार से रविवार को सकुशल बरामद करके ले आई। इसकी भनक लगते ही दिव्यांग प्रेमी भी थाने पहुंच गया। प्रेमिका ने साथ जाने से मना कर दिया तो थाने में ही युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ऐसा होते देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। 

More Read: कासगंज: ब्यॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी बेटी, बोली- सरकारी टीचर हूं, फैसले खुद ले सकती हूं.... गुस्से में पापा ने मार दी गोली.

थाना हाईवे की मायापुरम काॅलोनी निवासी दिव्यांग अशोक (32) गाजियाबाद में एक एनजीओ में नौकरी करता था। यहां पर पलवल की रहने वाली दिव्यांग विवाहिता प्रिया का आना जाना था। दोनों में प्यार परवान चढ़ा तो विवाहिता ससुराल में पति और चार बच्चों को छोड़कर अशोक के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। करीब एक साल पहले अशोक उसे अपने मायापुरम कॉलोनी में लाकर रहने लगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए विवाहिता 26 फरवरी को लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी अशोक ने थाना हाईवे में दर्ज कराई। इसमें अशोक ने विवाहिता को पत्नी दर्शाया। रविवार की सुबह हाईवे पुलिस हरिद्वार से विवाहिता को सकुशल बरामद करके लाई। विवाहिता का विवाह पलवल के रहने वाले एक युवक से हुआ था। उससे विवाहिता के दो बेटी और दो बेटे हैं, जिन्हें पलवल से छोड़कर विवाहिता अशोक के संग चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले 10 साल से अशोक के परिजन से संबंध नहीं थे। 

More Read: UP News: छह महीने पहले 'बाबू-सोना' अब बोला तुम्हें उनके साथ है सोना, मना करने पर दी खौफनाक सजा

इसकी भनक लगते ही अशोक थाने पहुंच गया। यहां पर विवाहिता से साथ चलने को कहने लगा। उसके मना करने पर गुस्साए अशोक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। ऐसा होते देख पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आगरा में अशोक की मौत हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। विवाहिता को घर भेज दिया गया है। अशोक के परिजन भी बमुश्किल आए हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

More Read: 

इंटरनेशनल हुआ पटना रेलवे स्टेशन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला, अमेरिकी पॉर्न स्टार ने कहा- उम्मीद है मेरी ही फिल्म रही होगी

Gorakhpur: पुलिस की नौकरी नहीं मिली तो युवक ने खरीदी 3000 में वर्दी बन बैठा दरोगा; जानिए फिर क्या हुआ

गाजियाबाद में गजब का चोर! चोरी के पैसों से करता था गांव का विकास, कराता था गरीब लड़कियों का शादी

आकाश में दिखा ऐसा अद्भुत नजारा, आजतक किसी ने नहीं देखा, लोगों ने कैप्चर किया फोटो

दिल्ली के सिंघू गांव में महिला की गला दबाकर हत्या, शव के साथ किया बलात्कार; महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की आई प्रतिक्रिया ; जानिए

theviralnews.info

Check out latest viral news buzzing on all over internet from across the world. You can read viral stories on theviralnews.info which may give you thrills, information and knowledge.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form