नई दिल्ली। देश भर में शुक्रवार को आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। आज शाम को सूर्यास्त (sunset) होने के बाद ऐसी खगोलीय घटना नजर आई। जिसे देखकर हर कोई आसमान से अपनी निगाहें नहीं हटा पाया। दरअसल पहली मर्तबा चन्द्र और शुक्र ग्रह आमने-सामने दिखाई दिए। जिसका तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि चांद के बिल्कुल करीब तारा चमकता हुआ दिखाई दे रहा है।
More Read: गाजियाबाद में गजब का चोर! चोरी के पैसों से करता था गांव का विकास, कराता था गरीब लड़कियों का शादी
बताया जा रहा है देश भर के अलग-अलग जगहों पर इस खगोलीय घटना को लोगों ने देखा। इतना ही नहीं कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर कैप्चर भी कर लिया। बताया जा रहा है कि कई सालों के बाद आकाश में इस तरह संयोग देखने को मिला है।लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इस तरह का नजारा पहले कभी नहीं देखा। बता दें कि कई लोगों ने रमजान के पाक महीने के पहले दिन चांद और तारा को इस तरह से करीब देखने को खास माना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो अपलोड कर रहे है और जमकर कमेंट कर रहे है।
More Read: Vikram Samvat 2080: हिंन्दू कैलेंडर को पंचांग क्यों कहते हैं, कभी सोचा है इस पर 'विक्रम संवत' क्यों लिखा जाता है?
उपग्रह चंद्रमा शुक्र से आ मिला
इस नजारे को लेकर दावा किया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ दिखा है। जानकारों के मुताबिक वीनस करीब अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलोमीटर दूर है। यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। जबकि चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। बावजूद इसके इतना दूर होते हुए भी अनोखे दृश्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये नजारा लगभग लगभग पुरे देश में देखने को मिला।
More Read:
Naatu Naatu Song: क्या है नाटू नाटू गाने का मतलब, जानें किसने लिखा, कहां शूट हुआ ऑस्कर विनिंग सॉन्ग
Arif Saras Friendship: क्या आरिफ और सारस फिर से मिल गए हैं? जानिए सच क्या है?
Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता खत्म, 'मोदी सरनेम' केस में 2 साल की सजा के बाद एक और झटका