उत्तर प्रदेश के बस्ती रुधौली थाना इलाके के सेमरा गांव में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। 45 साल महिला की गला रेतकर हत्या कर दी है। रविवार सुबह खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उसकी पहचान सेमरा गांव के रहने वाली इलायची देवी पत्नी राम नरेश के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि उसका पति राम नरेश विदेश में मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चें है जिनमें दो रोजीरोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते हैं।
एक बेटा घर पर मां के साथ रहता था। उसके बेटे का कहना है कि शनिवार को उसकी मां सरसों काटने गई थी मगर घर नहीं लौटी। उसके घर न लौटने के बावजूद बेटे ने पुलिस को सूचना नहीं दी, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वहीं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी घटना की जानकारी पाते ही एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ रुधौली और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
लाश मिलने की सूचना पर उच्चाधिकारियों के साथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि घटना की वजह की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
सीओ रूधौली की वाइट:
More Read: