Akanksha Dubey: कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत के 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मचाई खलबली


 Akanksha Dubey: कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मचाई खलबली 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत एक अनसुलझी कहानी बनकर रह गई है। भोजपुरी अभिनेत्री ने सुसाइड क्यों किया, इस पर से पर्दा तभी उठेगा जब आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। घटना के 8 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को तलाश नहीं सकी है। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके सहयोगी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से अभिनेत्री की मौत की बात पुलिस ने कही है। वहीं आकांक्षा की मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आ सकता है।

More Read; बुलंदशहर में बेटी ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी मां-बाप की हत्या,वजह जान आप गुस्से पर काबू नहीं रख पाएंगे

सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते रविवार की सुबह आकांक्षा मृत पड़ी मिली थीं। सोमवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस दोनों की तलाश में आजमगढ़ और गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और महाराष्ट्र तक दबिश दे रही है, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आकांक्षा की मां पहले से ही पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रही हैं। 

कांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई...

अब आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर में सिर्फ गले पर फंदे की इंजरी है। मामला अब और गहराता जा रहा है। हालांकि, अभी विसरा रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके बाद से ही कुछ कहा जा सकता है। 


एसीपी सारनाथ के अनुसार आकांक्षा दुबे के गले पर फंदे की इंजरी के अलावा पूरे शरीर में कहीं भी सिंगल इंजरी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। वहीं मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग होनी चाहिए। क्योंकि प्रथम दृष्टया सारनाथ पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। मृतका आकांक्षा दुबे के चाचा द्वारा जो तहरीर थाना सारनाथ में दी गई थी, उस पर FIR ना लिखकर थाने में दरोगा जी ने बोलकर तहरीर लिखवाई, और उनके चाचा द्वारा बार-बार हत्या किए जाने की बात कहे जाने पर भी आत्महत्या में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।


बता दें कि आकांक्षा की मां पहले दिन से ही कह रही हैं कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।

रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।

More Read;






theviralnews.info

Check out latest viral news buzzing on all over internet from across the world. You can read viral stories on theviralnews.info which may give you thrills, information and knowledge.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form