बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के थाना रुधौली पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ की गयी गिरफ्तारी ।बस्ती जिले के रुधौली थाना के बस्ती- बांसी मार्ग पर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
प्रभारी निरीक्षक रुधौली मय पुलिस टीम व प्रभारी स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व क़ानून व्यवस्था व क्षेत्र सुरक्षा व देखभाल हेतु रात्री गश्त के दौरान बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आस-पास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों राजेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 रामचन्दर उम्र करीब 35 वर्ष, काशीनाथ पुत्र रुदल उम्र करीब 42 वर्ष, रमाशंकर जायसवाल पुत्र कपिलदेव उम्र करीब 65 वर्ष, साहिल अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष, स्वामीनाथ निषाद पुत्र चन्द्रभान निषाद उम्र करीब 42 वर्ष को 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु समस्त टीम को रुपये 10,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रुधौली पर गिरफ्तार 05 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा NDPS Act व धारा 207 M.V. Act पंजीकृत कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। बताते चले प्रभारी निरीक्षक रुधौली मय पुलिस टीम व प्रभारी स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व क़ानून व्यवस्था व क्षेत्र सुरक्षा व देखभाल हेतु रात्री गश्त के दौरान बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आस-पास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे .
बोलेरो वाहन की पिछली सीट पर रखे 02 पैकेट में कुल 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग नेपाल राष्ट्र से गांजा खरीदकर जनपद बस्ती व उसके आस-पास के जनपदों में ले जाकर फुटकर में बेच देते हैं जिससे ज्यादा मुनाफ़ा होता है।
#BastiPolice थाना रुधौली पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ की गयी गिरफ्तारी के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दी गयी बाइट- @Uppolice @AdgGkr @digbasti pic.twitter.com/4aNWLvkAc5
— BASTI POLICE (@bastipolice) April 3, 2023
गिरफ्तार करने वाली टीम
गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत, दिग्विजय सिंह, अभिलाष सिंह, राजू यादव, अंकित राय, शुभेन्द्र तिवारी शामिल रहे।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में स्वाट टीम के सुधीर शर्मा, रमेश चौहान, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद यादव, धीरज यादव, किशन सिंह , सर्विलांस सेल के जनार्दन प्रजापति, हिन्दे आजाद रहे शामिल।