उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला के साथ जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। महिला के घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। उसी समय पेंटर ने मौका पाकर महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से जेवर भी ले लिए। उसके बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। अब इन धमकियों से परेशान महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।
महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 27 फरवरी 2022 को निखिल कुमार निवासी घुमरिया मकान की रंगाई-पुताई करने के लिए आया था। उस दिन घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था, वह अकेली थी। नहाते समय किसी तरह युवक ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।पीड़िता का ये भी आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान भी आरोपी ने उसका एक वीडियो बनाया। वीडियो को लेकर धमकाने लगा और रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता से सोने की चेन और झुमकी जबरन ले गया।
इन सबसे परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच पड़ताल जारी है।
More Read;
Poonch Terrorist Attack: पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक! 5 जवान हुए शहीद
भारत के हजारों वर्षों की गुलामी का सच;
जानिए भारत के 10 सबसे शानदार होटल, जो अपनी शानो शौकत और रॉयल्टी के लिए हैं मशहूर