सोनभद्र के पतखिरना गांव में तीन दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। दो शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव में लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था। जंगली सूअर के शक में शिकारियों ने गोली चलाई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, तो वहीं छर्रा लगने से लड़की घायल हो गई। शिकारी जब मौके पर पहुंचे, तब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद वे मौके से भाग गए। साथ हीं लड़की भी युवक को छोड़कर चली गई। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को पुलिस ने किया। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव की है।
ये भी पढ़ें;दर्दनाक हादसा! मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सोया परिवार, सुबह 6 लोग मरे मिले
एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पतखिरना निवासी शंकर गोंड का शव तीन दिन पहले झाड़ियों में मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल गोंड की तहरीर पर 31 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें;Basti News: बस्ती जिले में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट , गिरफ्तार
घटना के अनावरण में एसओ अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी थी। तफ्तीश में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह पतखिरना गांव के ही गोविंद बैगा और शिवनारायण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे।
More Read;
Viral News : 2 सांपों का 50 लाख में सौदा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत, 3 तस्कर गिरफ्तार
Umesh Pal Case: अतीक अहमद के बहनोई और नौकर को STF ने किया गिरफ्तार, किए कई खुलासे