Wrestler Protest: बृजभूषण के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। दो दिन पहले शिकायत की गई थी जिसपर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। जिन महिलाओं ने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत की उसमें एक नाबालिग भी शामिल है। ऐसे में पोस्को एक्ट बनता है। बजरंग पूनिया ने बताया कि वो तबतक नहीं लौटेंगे जब तक कि बृजभूषण गिरफ्तार नहीं होते ।
सात महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा, ‘तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अब तक हमें न्याय नहीं मिला है इसलिए हम फिर से धरना कर रहे हैं। हम न्याय चाहते हैं। एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही है। हम तीन महीने से मानसिक तौर पर परेशान हैं। हम अपना घर परिवार सब दांव पर लगाकर यहां आए हैं। ये हमारी लड़कियों के सम्मान की बात है। हम इस उम्मीद पर टिके हैं कि हमें इंसाफ मिलेगा।#WATCH | "We have been going through mental torture, it's about the respect of women athletes...We aren't receiving any response from Sports Ministry, it's been 3 months": Wrestlers protest against then WFI chief and BJP strongman Brijbhushan Singh pic.twitter.com/44qfs8APbs
— ANI (@ANI) April 23, 2023
‘
साक्षी मलिक ने आगे कहा, ‘सात लड़कियों ने सीपी के पुलिस स्टेशन में बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। शिकायत करने वालों में एक माइनर भी है जिसका पोस्को एक्ट बनता है फिर भी कुछ नहीं हो रहा है।’🙏🏽🙌🏼 pic.twitter.com/Vm7RwPv11m
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) April 23, 2023
जंतर-मंतर पर जमे रहेंगे पहलवान
साक्षी मलिक ने कहा कि उन्हें जांच कमेटी की रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा, ‘सब लोगों को लगने लगा है कि हम झूठे थे हमारी शिकायत झूठी थी। हमें बदार्श्त नहीं हो रहा है। लोग हमें झूठा दिखा रहे हैं ये हमें पसंद नहीं है। इसलिए हम यहां आए हैं। हम जितना हो सके यहीं रहेंगे। यही सोएंगे, खाएंगे जब तक कि वो गिरफ्तार न हो जाए हम कहीं नहीं जाएंगे।’आंदोलन कर रहे ये पहलवान देश के लिए Olympics, CWG में मेडल जीत चुके हैं। विदेश में तिरंगा लहराते हैं। आज जब ये अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो इनका दाना-पानी तक रोका जा रहा है? क्या ग़लत माँग है इनकी ? https://t.co/69VPOAduxg
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 23, 2023
#Wrestlers ने दिल्ली पुलिस को जो यौन शोषण की शिकायत दी उसपे 2 दिन तक भी FIR दर्ज क्यों नहीं हुई ? दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है, 48 घंटे में #DCW को जवाब दे। pic.twitter.com/IhhKHhnfac
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 23, 2023
दिल्ली महिला आयोग ने अपने नोटिस में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विवरण के साथ प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के कारणों के बारे में पूछा है। आयोग ने इस मामले में 25 अप्रैल तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें इस संबंध में एक शिकायत मिली है और जांच जारी है। मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
More Read;
My11Circle: ऑनलाइन गेम खेलकर करोड़पति बना महेंद्र सिंह, 5 साल से लगा रहा था दांव...
UP Nagar Nikay Chunav: मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने थामा बीजेपी का हाथ, सपा को तगड़ा झटका