UPSC Result 2022 : बस्ती जिले के बजरंग प्रसाद यादव बने IAS ; हासिल की 454 वीं रैंक
UPSC Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी किए. सिविल सेवा परीक्षा 2022 में बस्ती के बजरंग प्रसाद ने कमाल कर दिया है. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 454वी रैंक हासिल कर सफलता पाई है.
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लाॅक के धोबहट गांव निवासी बजरंग प्रसाद यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस में चयनित हुए हैं। उन्हें 454वीं रैंक मिली है। आईएएस बनकर उन्होंने अपने दिवंगत पिता के सपने को साकार किया है।
बजरंग प्रसाद की प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल से जबकि इंटर की पढ़ाई उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती से हुई है। उच्च शिक्षा के लिए वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए।उन्होने यहां से मैथ्स से एमएससी किया, जिसमें भी उन्होंने टॉप किया था. 2020 से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। तीसरे प्रयास में उनका चयन हुआ है।
ये भी पढ़ें;UPSC CSE 2022 Topper: इशिता किशोर यूपीएससी टॉपर, टॉप 4 रैंक में लड़कियां....
बजरंग प्रसाद ने बताया कि उनके पिता राजेश यादव का सपना था कि मैं अधिकारी बन जाऊं, मगर 2020 में जमीन के विवाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। अगर आज वे हमारे बीच होते तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। यह कहते हुए बजरंग भावुक हो गए। कहा कि पिताजी की मौत के बाद हम थोड़ा विचलित हो गए थे, लेकिन परिवार के लोगों ने जब पिताजी के सपनों के बारे में याद दिलाया तो मैं उनके सपने को पूरा करने के लिए तैयारी में जुट गया। इसका परिणाम आज मुझे मिला है।
यूपीएससी सफल अभ्यर्थी बजरंग प्रसाद यादव ने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और धैर्य यही तीनों मेरे सफलता के मुख्य मंत्र हैं, कोई भी अभ्यार्थी इन्ही तीनों मूलमंत्रो को धारण करके कोई भी सफलता हासिल कर सकता है.
ये भी पढ़ें;UPSC CSE 2022 Topper: इशिता किशोर यूपीएससी टॉपर, टॉप 4 रैंक में लड़कियां....